फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Mon, 10 Aug 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की ओर गई किशोरी को दबोचकर 4 दिन पहले पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने और चीखने-चिल्लाने की कोशिश  पर उसकी पिटाई भी की। शिकायत करने पर करारी पुलिस ने एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही डांटकर भगा दिया। इसकी शिकायत सोमवार को प्रभारी एसपी से की गई। प्रभारी पुलिस कप्तान एएसपी ओपी पांडेय ने करारी एसओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि 6 अगस्त की शाम वह खेत की ओर गई थी। उसे अकेली देख रास्ते में ही गांव के एक युवक ने दबोच लिया। मुंह दबाकर झाड़ी में खींचकर ले जाने के बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर युवक ने पिटाई भी की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद रोते बिलखते हुए घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को पड़ोसी युवक की करतूत बताई। पीड़िता की मानें तो घटना के दिन ही परिजनों के साथ वह अर्का महावीरपुर चौकी और करारी थाने गई थी। पर, पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। प्रभारी पुलिस कप्तान ओपी पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। विवेचना के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें