कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने उसे अकेली देख दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। किशोरी खुद को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। किशोरी की चीख सुन आस-पास खेतों में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।