फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 26 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से घर लौट रही किशोरी के साथ शनिवार  शाम मनचले युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसे सरे राह पीट दिया। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले।  रविवार  सुबह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची महिला ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। मंझनपुर कस्बा निवासी एक किशोरी दसवीं की छात्रा है। शनिवार शाम करीब 7 बजे वह घर के समीप स्थित किराने की दुकान से सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदकर वह घर लौटने लगी। रास्ते में खड़े तीन मनचले युवकों ने छींटाकशी करते हुए उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


तीनों युवक उसे घसीटकर सुनसान स्थान पर ले जाने लगे। खुद को बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर सुनकर घर-परिवार के साथ आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आते देख तीनों युवक किसी के सामने जुबान खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोरी की हालत देखी तो दंग रह गए। घर पहुंची छात्रा ने युवकों की सारी करतूत परिजनों को बताई। रविवार सुबह बेटी को लेकर उसकी मां मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें