फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से शादी करो, वर्ना जाओगे जेल

Fri, 05 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरी क्षेत्र के सेवढ़ा गांव का एक दबंग पड़ोसी युवक से अपने परिवार की एक विधवा से जबरदस्ती शादी कराने पर अड़ा है। इंकार पर वह उसे फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकियां देता रहता है। पड़ोसी की इस दंबगई से आजिज युवक ने शुक्रवार को सीओ समेत अन्य अफसरों से शिकायत करके उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।


पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी लल्लू पाल के दो बेटे बृजेश और सोनू थे। बड़े बेटे बृजेश की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इधर, लल्लू ने अपने छोटे बेटे सोनू का रिश्ता सरायअकिल के चकपिनहा गांव में तय किया है। सगाई हो चुकी है। 12 फरवरी को तिलक और 16 फरवरी को शादी होनी है। लल्लू ने बताया कि जैसे ही उसके छोटे बेटे की शादी पक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी विधवा बहू का मुंहबोला भाई शादी का विरोध करने लगा। वह सोनू की शादी विधवा हो चुकी बड़ी बहू से कराने का बार-बार दबाव बना रहा है। जबकि इसके लिए उसका बेटा सोनू राजी नहीं है। सोनू के इंकार करने पर वह उसे फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी देता रहता है। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। भुक्तभोगी ने शुक्रवार को सीओ चायल से इसकी शिकायत की। साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थनापत्र देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें