फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो घरों से चोरी

Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी थाने के नरहियापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में दीवार फांदकर तो दूसरे में नकब लगाकर चोर भीतर घुसे। दोनों घरों में रखे बक्से को चोर साथ ले गए और गांव के बाहर खेत में खोलकर उसमें रखा नकदी, जेवर पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ितों ने तहरीर पिपरी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


नरहियापुर गांव में चोरों ने रविवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। गांव के कामता प्रसाद पुत्र सुखराम के घर चोर दीवार फांदकर घुसे। यहां से चोर घर में रुपयों और जेवर से भरा बक्सा पार कर दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। खोजबीन शुरू हुई तो चोरी गया बक्शा गांव के बाहर स्थित खेत में मिला। पीड़ित की मानें तो पांच हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरों के हाथ लगे। दूसरी घटना गांव के बुधराम पुत्र जयराम के घर घटी।

यहां पर चोर नकब लगाकर घर में घुसे और नकदी व जेवर से भरा बक्सा पार कर दिया। इस बक्से को भी चोर खेत में ले गए और तोड़कर 20 हजार नकदी और दस हजार रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिया। सुबह खेत में बक्सा मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचा पर उसके हाथ कुछ नहीं लगा। दोनों पीड़ितों ने घटना की तहरीर पिपरी पुलिस को सौंप दी है। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। उधर चोरी के बाद से दोनाें पीड़ितों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें