फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े

Tue, 23 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। खींचतान करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। चीखने-चिल्लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद किसी से शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। भुक्तभोगी की शिकायत करारी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। अकेली देख उसे धरदबोचा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जबरदस्ती का विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। वहीं चीखने-चिल्लाने गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक उसे किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं घटना की भनक लगते ही खेत में काम कर रहे परिवार के लोग भी भागकर आए।

 पड़ोसी युवक की काली करतूत सुनकर परिजन सन्न रह गए। शुक्रवार की देर शाम पति के साथ करारी कोतवाली जाकर विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेकर एसओ ने सिपाहियों को गांव जाकर घटना की जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी धनंजय वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। धरपकड़ के लिए उसके घर में दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह फरार था। वहीं घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है। दूसरी तरफ युवक के परिजनों की मानें तो पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश है। इसी अदावत में झूठी शिकायत करके उसके बेटे को फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें