चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावंा गांव में शनिवार की सुबह किराएदार ने मकान मालिक को बेरहमी से पीट दिया। किराए मांगने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। अधेड़ को पिटता देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। बता दें कि गांव निवासी हरिश्चंद्र का मुख्य मार्ग पर मकान है।
तीन कमरे गांव के सगे भाइयों को किराए पर दे रखा है। बताया कि दो महीने से किराया नहीं मिलने पर शनिवार की सुबह किराया लेने गया था। इसी दौरान तीखी झड़प के बाद सगे भाईयों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भुक्तभोगी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने हमलावर सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।