फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी को किया लहूलुहान

Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में मंगलवार शाम निदूरा गांव के एक अधेड़ पर पड़ोसी ने लोहे की राड से हमला करके लहूलुहान कर दिया। शोर पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग निकले। अधेड़ को नजदीक के अस्पताल के डाक्टरों ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर दिया। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदूरा गांव निवासी अरविंद कुमार का पड़ोसी से जमीन कब्जे को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार शाम रंजिश में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके करीब घंटेभर बाद जब वह खेत से लौट रहा था। तभी पड़ोसी और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों ने उसे रास्ते में रोककर लोहे की राड से हमला कर दिया। इस हमले में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, गांववालों ने जब सड़क पर खून से लथपथ अरविंद को देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। जख्मी युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकाें ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें