फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटकर बाप-बेटे को किया लहूलुहान

Tue, 16 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मटर की फलियां तोड़ने से मना करने पर बिलासपुर गांव के दबंग युवकों ने अधेड़ और उसके बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांववालों को आता देख हमलावर भाग निकले। पिपरी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव का निवासी अमृतलाल किसान है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह उसके मटर के खेत से गांव के दो युवक फलियां तोड़ रहे थे। तभी वह वहां पहुंच गया। उसने युवकों को चोरी से मटर की फलियां तोड़ते देख गुस्सा किया, तो दोनों युवक उससे भिड़ गए। उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने दौड़े उसके बेटे नत्थू लाल (22) को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें