फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार की कोशिश, फाड़े कपड़े

Wed, 12 Jul 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पिपरी इलाके में सोमवार की शाम पड़ोसी ने युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। दरिंदगी में नाकाम युवक ने जबरदस्ती करते हुए निर्वस्त्र कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


     पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती सोमवार की शाम करीब चार बजे घर पर अकेली थी। घर में अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। जब तक युवती कुछ समझ पाती हैवान बने पड़ोसी ने उसे दबोचकर दुराचार का प्रयास किया। पड़ोसी का दुस्साहस देख युवती आबरू बचाते हुए शोर मचाने का प्रयास किया।

 जबरदस्ती करते हुए युवक ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। शोरशराबा सुन मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपी युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें