फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची को अगवा कर दरिंदगी की कोशिश

Wed, 08 Nov 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 चरवा इलाके में मंगलवार की सुबह दुकान पर बैठी नौ वर्षीय मासूम बच्ची को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर दरिंदगी का प्रयास किया। युवकों का दुस्साहस देख आस-पास मौजूद लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों के घेराबंदी पर आरोपी बच्ची को छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित पिता से तहरीर लेकर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय मासूम बच्ची मंगलवार की सुबह पिता के साथ दुकान पर मौजूद थी। थोड़ी देर बाद पिता किसी काम से घर के भीतर चला गया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और बच्ची को अगवा कर भाग निकले। जब तक गांव के लोग पीछ़ा करते वह दूर निकल चुके थे। अगवा बच्ची के साथ युवकों ने दरिदगी का प्रयास करने के बाद छोड़कर भाग निकले। दिन दहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन लोग बच्ची को घर लाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद पीड़ित पिता से तहरीर लेकर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। चरवा कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें