फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को लूटा

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के चक गुलामपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम बदमाशों ने युवक को चापड़ सटा नगदी लूट लिया। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों ने तलाश में नाकेबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लग सका। पीड़ित युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के चक सिरसी गांव का रहने वाला मोहम्मद शरीफ मंगलवार को रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। चक गुलामपुर गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करते हुए रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने गर्दन पर चापड़ रख दिया। इसके बाद पांच हजार नगदी मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद युवक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने नाकेबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लग सका। युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें