फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में आग से झुलसा युवक, हालत नाजुक

Fri, 01 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक घर के भीतर आग का गोला बन गया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे घर-परिवार के साथ गांव के लोगों ने उसे आग से बचा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि सुबह खाना पकाते समय युवक आग की चपेट में आ गया था। युवक के आग से झुलसने के बाद से घर-परिवार के लोग हलाकान हैं।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी विक्रम (22) पुत्र मनोज कुमार किसान है। शुक्रवार की सुबह वह संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली थी। शुक्रवार की सुबह वह घर के भीतर किचन में खाना पका रहा था। इसी दौरान अचानक आग की चपेट में आ गया। युवक की चीख-पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन युवक को आग से बचाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें