फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बना विवाहिता को जलाने का प्रयास

Sun, 20 Aug 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोखराज के अहिरारा में ब्याही युवती ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने के प्रयास का आरोप लगाया है। ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी की सोनम देवी की शादी साल भर पहले कोखराज के अहिरारा गांव में लक्ष्मीकांत से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से बाइक और 50 हजार नगदी की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे।

सप्ताह भर पहले मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने जमकर मारापीटा और चारपाई में बांध मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आए तो उसकी जान बची। ससुरालियों की यातना के बाद विवाहिता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बिरादरी की पंचायत के बाद भी ससुराल वाले राजी नहीं हुए। घटना की तहरीर कोखराज पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें