फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक पर दागी गोली, हालत गंभीर

Thu, 28 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
पिपरी के  गौसपुर कटौहला गांव में बुधवार की रात सरेराह हमलावर ने विपिन पर गोली दाग दी। पीठ में गोली लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। युवक की चीख के साथ गोली की आवाज सुन गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव वाले दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। देर रात पुलिस ने भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। चर्चा है कि प्रेम संबंधों में युवक की जान लेने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहला गांव निवासी राधेश्याम की गांव में पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार की रात करीब दस बजे राधेश्याम का बेटा विपिन (22) कहीं से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गांव के सामुदायिक केन्द्र के समीप पहुंचा। तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावर ने युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के पीठ में लगते ही आर-पार हो गई। युवक चीखते हुए मौके पर गिर पड़ा। युवक की चीख पुकार के साथ गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि प्रेम संबंधों में युवक पर कातिलाना हमला किया गया है। देर रात भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चांद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एसएसआई रघुपति सिंह ने बताया कि आशनाई में युवक पर हमला किया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें