फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनेठा गांव में दो वर्गों में झगड़ा, तनातनी

Tue, 07 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव में मंगलवार की शाम दो समुदायों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से की ओर से लाठियां निकल आईं। जमकर मारपीट हुई। दो समुदायों के इस विवाद से गांव के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पइंसा एसओ ने फोर्स बुला ली। फोर्स ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


   अनेठा गांव में एक दुकान के बाहर दो समुदायों के लोग खड़े थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इससे नाराज एक पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट शुरू कर दी तो मामला बिगड़ गया। शोर मचने पर दोनों पक्षों से तमाम लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर लोग लाठी, डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पइंसा पुलिस ने हालात को देखते हुए बाहर से फोर्स मंगा ली। जांच के बाद पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पइंसा एसओ राकेश सरोज का कहना है कि मामूली विवाद है। उठाए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें