फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
 सिराथू-करारी मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सेलरहा गांव निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव निवासी आकाश कुमार (35) पुत्र मुरारीलाल बृहस्पतिवार की शाम बाइक से बहन की ससुराल जा रहा था। शाम करीब 5 बजे जैसे ही उसकी बाइक ओसा चपरीआम गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। कार की टक्कर लगने से गिरकर आकाश की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग दौड़े। गांववालों ने बाइक सवार को टक्कर मारने वाली कार के चालक को धरदबोचा और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर युवक के घरवालों को मौत की सूचना दी। बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें