फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी से दगाबाजी, साली से मोहब्बत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहाग छीन बहन ही बनी सौतन
विज्ञापन

पत्नी को घर से भगाकर युवक ने साली से रचा लिया ब्याह
ससुरालियों को चकमा देने के लिए युवती को छुपाकर गायब होने का किया नाटक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके के एक युवक ने बीबी को छोड़कर साली से शादी रचा ली। मामले का खुलासा शनिवार को पुलिस पेशी पर आने के बाद हुआ। जमाई राजा की करतूत देख परिवार के लोग सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच देर शाम तक थाने में पंचायत हुई पर बात नहीं बन सकी।
कोखराज इलाके की एक युवती को उसका जीजा दो महीने पहले भगा ले गया। घर से दूर ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ शादी रचा ली। उधर युवती के फरार होने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए परिजनों ने जमाई राजा को खोजने की जिम्मेदारी दी। इस बीच जमाई राजा का व्यवहार पत्नी के प्रति बिल्कुल बदल गया। महीनों बीत जाने के बाद भी जब बहन का पता नहीं चला तो विवाहिता को अपने पति पर ही शक होने लगा। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। शनिवार को विवाहिता के साथ पति की पेशी पुलिस के सामने होनी थी। दोपहर में वह फरार युवती को लेकर पुलिस के सामने पेश हुआ तो परिवार के लोग सन्न रह गए। घर से फरार हुई युवती ने किसके साथ शादी की इसका खुलासा हुआ तो सभी अवाक रह गए। युवती ने जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसने खुद जीजा के साथ शादी रचाई है। हंगामे के बीच देर शाम तक मंझनपुर कोतवाली में पंचायत हुई पर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन




बसों की भिड़ंत में जख्मी युवती की थमीं सांसें
-शुक्रवार दोपहर भीटी गांव के समीप हुई थी घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा(कौशाम्बी)। हाईवे पर भीटी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर रोडवेज की बसों की हुई भिड़ंत में जख्मी युवती की देर रात इलाज के दौरान इलाहाबाद में मौत हो गई। मृतका सैनी के धुमाई गांव की थी जो नर्सिंग कोर्स में एडमीशन के लिए आवेदन करने के बाद घर लौट रही थी। दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के लोधन का पुरवा धुमाई गांव की अंबिका देवी पुत्री मेवालाल शुक्रवार को इलाहाबाद में नर्सिंग कोर्स में आवेदन करने गई थी। दोपहर में वह लीडर रोड डिपो की बस से घर लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर भीटी गांव के समीप बस की सामने से आ रही फतेहपुर डिपो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। उनके बीच धुमाई गांव की अंबिका भी थी। उसका इलाज इलाहाबाद के बेली अस्पताल में चल रहा था। देर रात युवती की मौत हो गई। उधर, बेटी के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर इलाहाबाद से शव लाने के बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें