फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक पर फर्जी हस्ताक्षर से भुगगतान में फंसे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक पर फर्जी हस्ताक्षर से भुगतान में फंसे ग्राम प्रधान
विज्ञापन

शिकायत पर डीपीआरओ की जांच में हुआ खुलासा
प्रधान पुत्र के हस्ताक्षर से होता था भुगतान, नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नेवादा ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान पुत्र द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान कराना महंगा पड़ गया। डीपीआरओ की जांच में खुलासा हुआ तो डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वित्तीय अधिकार छीनते हुए निलंबन की चेतावनी भी दी।
चकपिनहा गांव की प्रधान जाहिदा हैं। इस गांव में ग्रामसभा से जुड़े विकास कार्यों की देखरेख उनके पुत्र गुफरान अहमद द्वारा की जाती है। गांव के मो. कासिम पुत्र नाजिम ने जनसुनवाई के दौरान डीपीआरओ से शिकायत किया कि ग्रामसभा में विकास कार्यों के लिए प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से चेक के जरिए भुगतान कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ कमल किशोर ने जांच किया। इस दौरान उन्होंने बैंक से भुगतान किए जा चुके कई चेकों व ग्राम प्रधान के अपने सामने कराए गए हस्ताक्षर का मिलान कराया। मिलान के दौरान वित्तीय वर्ष 2017-18 में भुगतान हुए चेकों में किए गए हस्ताक्षर फर्जी साबित होने पर उन्होंने रिपोर्ट डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपी। जांच रिपोर्ट को डीएम ने गंभीरता से देखा। मामला विकास कार्यों के धन में गड़बड़ी का होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान जाहिदा को निलंबन करने से पूर्व 15 दिन की नोटिस जारी कर दिया। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान पर निलंबन की गाज गिरना तय माना जा रहा है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

---------
प्रधानपुत्र व तीन सचिवों से भी मांगा जवाब
चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान के मामले में डीएम ने ग्राम प्रधान जाहिदा के पुत्र गुफरान सहित तीन सचिवों से मामले में जवाब मांगा है। जिन सचिवों से जवाब तलब किया गया है उनमें तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि सिंह, व मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज त्रिपाठी शामिल हैं। साक्ष्यों के साथ जवाब नहीं देने पर इन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
-----------

भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश
चकपिनहा ग्राम सभा में चेक पर फर्जी हस्ताक्षर के सहारे भुगतान का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किसी भी तरह के भुगतान पर रोक लगा दिया है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया है कि ग्रामसभा निधियों से भुगतान पूरी तरह से अग्रिम आदेश तक रोक दें।
विज्ञापन

-------------
क्या कहते हैं अधिकारी
ग्रामसभा के खाते से प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर पर भुगतान का मामला जांच के दौरान प्रकाश में आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी किया है। जवाब मिलने के बाद प्रधान सहित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कमल किशोर, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें