फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेसर की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव की घटना, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
महेवाघाट। क्षेत्र के हिनौता गांव का एक किसान मंगलवार सुबह थ्रेसर की चपेट में आ गया। मुख्यालय के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
हिनौता गांव का रामखेलावन (38) पुत्र बृजलाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार सुबह वह अपने खेत में थ्रेसर से गेहूं की कटाई करा रहा था। इस दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। हादसा देख परिवार के सदस्य चीख पड़े। परिजनों ने आननफानन किसान को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है। मामले में सदर एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि बिना पीएम कराए किसी तरह का कोई मुआवजा दिला पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

-------
शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार
पइंसा कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अथसराय। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने तीन महीने तक दुराचार किया। विवाह का दबाव बनाने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पइंसा इलाके की एक किशोरी ने बताया कि पड़ोसी युवक से करीब तीन महीने पहले उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया। पीड़िता के मुताबिक इस बीच उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। स्वजातीय होने के कारण लड़की के घर वाले विवाह के लिए राजी थे। पर, लड़के के घर वाले नहीं माने। इससे नाराज पीड़ित किशोरी ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें