फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटे रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटे रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
विज्ञापन

-शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन पार कर जा रहा था घर, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुजातपुर गांव के समीप ट्रेन की टक्कर से रिटायर्ड रेल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर बम्हरौली गांव निवासी राम आसरे (70) पुत्र ललई रेलवे का रिटायर्ड कर्मी था। बृहस्पतिवार को वह रिश्तेदारी गया था। शुक्रवार की सुबह वह घर लौट रहा था। वह रेलवे फाटक पार कर रहा था, इसी दौरान कानपुर की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम भेजा। रेल कर्मी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन




गंगा में कूदी वृद्धा, लोगों ने बचाया
सिराथू (ब्यूरो)। करारी इलाके की रहने वाली देवरती (70) पत्नी राम स्वरूप पति और जवान के बेटे के मौत से आहत है। दो बेटियों की शादी करने के बाद वह घर पर अकेली रहकर जिंदगी गुजार रही है। शुक्रवार सुबह वह अचानक घर से निकली और कड़ा पहुंच गई। कड़ा के कुबरी घाट में वृद्धा ने छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। वृद्धा को बचाने के लिए नाविक गंगा में कूदे। किसी तरह महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद वृद्धा को सुरक्षित घर पहुंचा दिया है।



किशोरी ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव की रहने वाली मैना देवी (16) पुत्री शारदा प्रसाद ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक की किशोरी की हालत बिगड़ती देख घबराए घर वाले नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन



किशोर को घुसी सरिया, हालत नाजुक
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली के हजरत गंज मोहल्ला निवासी विजय कुमार पुत्र केशलाल शुक्रवार की दोपहर साथियों के साथ मवेशी चराने के लिए गया था। जिला अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचा और पिलर पर पड़ी सरिया से झूलने लगा। इसी दौरान पिलर की सरिया उसके सीने में जा धंसी। किशोर को खून से लथपथ देख साथ रहे युवकाें ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें