फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में सरेशाम युवती से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

करारी इलाके में रविवार शाम दरिंदे ने युवती की इज्जत लूट ली। शाम को युवती खेत की ओर गई थी। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। मगर उसकी एक नहीं सुनी गई। अफसरों के हस्तक्षेप पर बुधवार को करारी थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

करारी इलाके के एक गांव की युवती रविवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि केले की बाग के समीप पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक युवक अकेली देख उसे दबोच कर केले के खेत में उठा ले गया। आबरू बचाने के लिए जब तक वह शोर मचाती युवक ने मुंह में कपड़ा ठूसकर इज्जत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती बदहवास हालत में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद दो दिन तक पुलिस कार्रवाई से कतराती रही। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को करारी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

करारी में युवती से दुराचार
अफसरों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर


किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। रविवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। खोजबीन के बाद मंगलवार को भुक्तभोगी पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।


खेत गई किशोरी से दुराचार की कोशिश
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने उसे अकेली देख दबोच लिया और मनमानी का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख किशोरी ने आबरू बचाके लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई तो वे सन्न रह गए। आरोपी युवक के घर उलाहना देने के बाद पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


बुआ-भतीजी से छेड़खानी, हंगामा
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके में मंगलवार शाम पड़ोसी युवक ने बुआ-भतीजी से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने धमकी दी तो हंगामा हो गया। शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के घर जाकर उत्पात किया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके की एक युवती शाम को भतीजी के साथ खेत की ओर गई थी। गांव के बाहर एक युवक ने बुआ और भतीजी से छेड़खानी की। फब्तियां कसते हुए युवक ने हाथ पकड़ने की कोशिश की। बुआ ने इसका विरोध किया तो युवक मारपीट पर आमादा हो गया। बुआ के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। दोनों घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इससे वह आगबबूला हो गए। परिवार के लोग आरोपी युवक के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। वे युवक को सामने पेश करने की मांग कर रहे थे। घटना को लेकर गांव में तनाव बढ़ गया था। किसी तरह गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें