फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रैक्टर 20-59-01

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बना लूटा ट्रैक्टर
विज्ञापन

-भरवारी से लकड़ी लाने के बहाने था बुलाया, फूलपुर में बेहोश मिला चालक
-मालिक को घटना की जानकारी देते हुए की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। लकड़ी की खेप लेकर जाने के बहाने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना बदमाश ट्रैक्टर लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद चालक को इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में छोड़कर भाग निकले। होश में आने के बाद चालक ने घटना की जानकारी मालिक को दी। चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए वाहन स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
करारी कस्बे के गडहीपर निवासी मुस्ताक अहमद ने रोजी रोटी के लिए ट्रैक्टर खरीद रखा था। नेता नगर का भोला ट्रैक्टर चलाता है। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर की शाम दो लोग आए और भरवारी से लकड़ी की खेप लाने के लिए ट्रैक्टर चालक को साथ ले गए। चकमा देते हुए बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रैक्टर लूट कर भाग निकले। बुधवार सुबह चालक भोला खुद को होश आने पर इलाहाबाद के फूलपुर के समीप पाया। किसी तरह उसने घटना की जानकारी मालिक को दी। इलाहाबाद पहुंचे मुस्ताक ने चालक से घटना की बाबत जानकारी करते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बृहस्पतिवार को वाहन स्वामी ने करारी पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन




खामियों का पुलिंदा लेकर गई मंडलीय टीम
-दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन चार दुकान व एक गोदाम का खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। खाद्य विभाग की सात सदस्यीय मंडलीय टीम ने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन चायल ब्लॉक स्थित गोदाम के साथ ही उचित दर की चार दुकानों का निरीक्षण किया। गुरुवार को टीम ने जांच के दौरान ढेरों अनियमितताएं पकड़ीं। देर शाम टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई। दो दिवसीय टीम के निरीक्षण से विभागीय अफसरों के साथ ही कोटेदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से राशन की दुकानों एवं गोदामों की जांच के लिए अंतर्मडलीय टीम नियुक्त की गई है। कौशाम्बी में विंध्याचल मंडल के उपायुक्त खाद्य अखिल कुमार सिंह की अगुवाई में डीएसओ मिर्जापुर अंजनी कुमार सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामश्रंगार वर्मा समेत अफसरों की सात सदस्यीय टीम बुधवार को कौशाम्बी आई थी। पहले दिन सैनी गोदाम व कड़ा के गौसपुर गांव स्थित उचति दर की दुकान का निरीक्षण किया। आखिरी दिन गुरुवार को टीम ने चायल ब्लॉक स्थित गोदाम के साथ ही रतगहा, चरवा तथा मंझनपुर ब्लॉक के अषाढ़ा तथा गौरा गांव का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्यान्न उठान से लेकर वितरण तक की एक-एक बिंदु पर गहराई से पड़ताल की। इस दौरान टीम को गोदाम और दुकानों में तमाम सारी अनियमितताएं मिलीं। हालांकि टीम के सदस्यों ने इस बाबत स्पष्ट जानकारी नहीं दिया है। टीम खामियों का पुलिंदा लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गई। उपायुक्त ने बताया कि दो दिन तक कानपुर जिले में जांच-पड़ताल चलेगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा, डीएसओ कौशाम्बी कुमार निर्मलेंदु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें