फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के युवक की राजस्थान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के युवक की राजस्थान में मौत
विज्ञापन

-परिजनों ने बहू पर लगाया हत्या कराने का आरोप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बारातफारिक गांव के एक युवक की मंगलवार को राजस्थान में रहस्यमय हालत में मौत हो गई। मृतक की पत्नी उसका शव लेकर गांव पहुंची तो परिजनों ने उसी पर हत्या का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बारातफारिक गांव निवासी अखिलेश कुमार (40) पुत्र सूर्यदत्त शुक्ला राजस्थान की एक कंपनी में काम करता था। महीने भर पहले पत्नी माया देवी बच्चे के साथ राजस्थान चली गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम वह कपंनी से कमरे के लिए निकला था। रास्ते में अचानक गश खाकर गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। माया देवी घटना की जानकारी ससुराल वालों को देते हुए एंबुलेंस से शव लेकर बुधवार की सुबह गांव पहुंची। बेटे का शव देख घर वाले बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए बखेडा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि ब्रेन हैमरेज से युवक की मौत हुई है। नाक-कान से खून निकला था। परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें