फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

सोमवार रात मंझनपुर इलाके में पड़ोसी युवकों ने दिखाई दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इलाके की एक किशोरी को सोमवार की रात दरिंदों ने हवस का शिकार बना डाला। रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। चीख सुन परिजन विरोध करने पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मंगलवार सुबह पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सोमवार रात घर के भीतर आंगन में सो रही थी। परिवार के अन्य लोग बाहर छप्पर के नीचे सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे गांव के चार युवक दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हुए। बताया कि सोते समय उसे दबोच कर युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बेटी की चीख सुन बाहर बाहर सो रही मां मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए धमकी दी कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। मंगलवार सुबह बदहवास पीड़ित किशोरी को लेकर मां थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की मां से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल धनजंय वर्मा ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
युवती से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। इलाके की एक युवती के साथ सोमवार की दोपहर पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। दोपहर पीड़िता खेत की ओर गई थी। चीख पुकार सुन खेत में काम कर रहे गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा इलाके की एक किशोरी को पड़ोसी युवक प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया। सोमवार शाम किशोरी खेत जाने के बहाने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार को पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर चरवा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें