सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन-भांजी घायल
हाईवे पर धन्नी मोड़ के समीप हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। हाईवे पर धन्नी गांव के समीप सोमवार की दोपहर हुए मार्ग हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि चचेरी बहन और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के बड़ी धन्नी गांव गुलाम गौस (22) पुत्र मोहम्मद सईद सोमवार की दोपहर चचेरी बहन गुलशन और भांजी नाजिया को मूरतगंज बस अड्डा छोड़ने के लिए जा रहा था। वह जैसे ही हाईवे मोड़ पर पहुंचा इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गुलाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुलशन और नाजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।