फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबी भूमि पर बोई फसल में चला प्रशासन का ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में बोई फसल पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर
विज्ञापन

- एसडीएम ने खुद की मौजूदगी में नौ बीघा सरसों और गेहूं की फसल जुतवाया
फोटो-
सिराथू (ब्यूरो)। एसडीएम सिराथू ने एंटी भू-माफिया के तहत बृहस्पतिवार को लुकिया गांव में कार्रवाई की। उन्होंने नौ बीघा 12 बिस्वा तालाब में भूमि पर कब्जा कर बोई गई सरसों व गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। हिदायत दी कि दोबारा कब्जा किया तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।
एंटी भू-माफिया के तहत एसडीएम सिराथू शिवनारायन सिंह ने गुरुवार को तालाबी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ चाबुक चलाया। लगभग चार बजे वह तहसीलदार बीडी गुप्ता, हलका लेखपाल रामबरन व पुलिस बल को साथ लेकर लुकिया गांव स्थित तालाब पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि तालाब की भूमि पर रामराज, रमेश, अमर, केदार ने छह बीघे में गेहूं, फूल सिंह, शिवबालक, विजई ने तीन बीघे में सरसों बो रखी है। तहसील प्रशासन ने मौके पर ट्रैक्टर बुलवाकर अपने सामने फसल को जुतवा दिया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से तालाब पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा गया। आरोपियों ने फसल काटने के बाद कब्जा छोड़ने की बात कही पर तहसील प्रशासन नहीं माना। एसडीएम ने हिदायत दिया कि दोबारा कब्जे की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा जेल भेज दिया जाएगा। खड़ी फसल जुतवाए जाने के बाद अन्य गांवों के तालाबी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन



अवैध निर्माण के विरोध में डायट मैदान में अनशन
-तहसील प्रशासन के निर्देश के बाद भी नहीं मान रहा आरोपी
फोटो.......
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर तहसील के जमदुआ निवासी एक किसान ने गुरुवार को डायट मैदान में अनशन शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि सड़क किनारे स्थित परिवार की भूमि पर गांव का आरोपी अवैध निर्माण कर रहा है। तहसील प्रशासन के मना करने के बाद भी वह मान नहीं रहा। मामले की जानकारी पीड़ित ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को दे दिया है।
जमदुआ निवासी हीरालाल पुत्र भैरो के परिवार के कल्लू, राम प्रसाद, शंकर दयाल व नत्थू की सड़क किनारे भूमिधरी है। इस भूमि पर गांव का नथई पुत्र रम्मत घर की महिलाओं व पांच अन्य सहयोगियों की मदद से भवन निर्माण करा रहा है। शिकायत करने पर एसडीएम मंझनपुर, कानूनगो व हलका लेखपाल मौके पर पहुंचे और आरोपी को निर्माण से मना किया। इसके बाद भी वह मान नहीं रहा है। इसकी शिकायत थाने पर की गई। आरोप है कि पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान पीड़ित गुरुवार को डीएम से शिकायत करने के बाद डायट मैदान में अनशन पर बैठ गया।


विधायक ने15 पीड़ितों को दिलाया इंसाफ
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल विधायक संजय गुप्ता ने गुरुवार को भरवारी में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आए हुए 65 फरियादियों की समस्याओं को सुना। विधायक ने 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के लिए मातहतों को निर्देशित किया। सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद की रहीं। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक माह में एक दिन राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
विज्ञापन



एआरटी दफ्तर में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि शिविर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। उन्होंने जिले भर के वाहन चालकों से शिविर में पहुंचकर आंखों का परीक्षण कराने का आवाहन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें