फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने अधेड़ को रौंदा, मौत
विज्ञापन

मंगलवार की शाम अनेठा मोड़ के समीप हुआ हादसा
इलाज के दौरान थमी सांसें, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा के अनेठा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को कुचल दिया। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान सांसे थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पइंसा थाना क्षेत्र के तेलियन का पुरवा गांव निवासी राम प्रसाद (55) मंगलवार की शाम खेत की ओर गया था। अनेठा मोड़ के समीप वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान धाता की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने अधेड़ को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




महिला की हत्या में बाप-बेटे समेत छह पर मुकदमा
मंझनपुर(ब्यूरो)। महेवाघाट के भवनसुरी गांव की रामसवांरी पत्नी इन्द्रपाल की हत्या में देर रात पुलिस ने बाप-बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की दोपहर हमलावरों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला था। मृतका के बेटे मुन्ना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, शिनाख्त नहीं
सिराथू(ब्यूरो)। सैनी के अटसराय रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कयास है कि वृद्ध आस-पास के ही किसी गांव का रहने वाला होगा।



दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, गंभीर
सत्ता पक्ष के एक नेता समर्थकों पर फर्जी मतदान के लिए पिटाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू(कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के रामलाल का पुरवा गांव में बुधवार की दोपहर दबंगों ने युवक को पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। परिजनों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि सत्ता पक्ष के एक नेता के समर्थकों ने पिटाई की है। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के राम लाल का पुरवा गांव का रविशंकर बुधवार की सुबह मतदान करने के बाद घर चला आया। बताया जा रहा है दोपहर तीन-चार युवक पहुंचे और घर के भीतर घुसकर तोड़फोड करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने रविशंकर को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। चीख पुकार सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देेते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सत्तापक्ष के एक नेता के समर्थकों द्वारा मारपीट की गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें