फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पिता-पुत्रों को पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार शाम रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्रों की पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बलीपुर टाटा निवासी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि उसके बेटे कृष्णदत्त का पड़ोस के एक दबंग व्यक्ति से किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते दबंग आए दिन अपशब्द बोलता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार शाम दबंग अपने दर्जन भर साथियों के साथ असलहों व लाठी-डंडों से लैश होकर घर पर चढ़ आया और गाली-गलौच करने लगा। ऐतराज जताने पर बड़े बेटे विनय की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विनय भीतर घुस गया तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसे पीटा।

विनय को पिटता देख उसका पिता और भाई रामनरेश व कृष्णदत्त बीच बचाव करने पहुंचे तो इन सभी को भी पीटा गया। आरोप है कि दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। दूसरे पक्ष से आरिफ पुत्र शरीफ ने भी अवधेश सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें