फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

-कोखराज पुलिस ने बुधवार रात शैलाबी गांव के समीप बाग में की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज (कौशाम्बी)। शैलाबी गांव के जंगल में मवेशियों का मांस के साथ तस्करों को बुधवार की रात कोखराज पुलिस ने धर दबोचा। मौके से पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद करने का दावा किया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी में पशुओं की तस्करी के साथ प्रतिबंधित मवेशियों के मांस की भी तस्करी की जाती है। बुधवार रात मुखबिर ने पुलिस को बताया कि शैलाबी गांव के बाहर गंगा की तराई के एक बाग में मवेशियों का वध कर मांस एकत्रित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आजम पुत्र निहाल अहमद, माबूद पुत्र साबिर, राजाबाबू पुत्र इरशाद और नन्हे पुत्र आरिफ को मौके से धर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 60 किलो मांस बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि मांस का सेंपल जांच को भेजा गया है। जांच पड़ताल के बाद सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें