फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, होगा डीएनए

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। शादी का झांसा देकर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को शनिवार सुबह करारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के साथ उसकी संतान का भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के कुछ महीने बाद सरायअकिल इलाके के अमिरसा गांव का सुनील पांडेय उसके संपर्क में आ गया। महिला के मुताबिक शादी का झांसा देकर सुनील ने उसके साथ पांच महीने पहले तक दुष्कर्म किया। इस बीच एक संतान भी हुई। इसकी उम्र करीब ढाई साल है। पीड़िता की मानें तो शादी के वादे से मुकरने पर दस अप्रैल को उसने सुनील के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। रिपोर्ट लिखने के बाद से ही करारी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह करारी चौराहे से उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपी युवक और उसकी कथित संतान का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने से पहले यह बता पाना जल्दबाजी होगी कि बच्चा किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें