फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को विदा करा रास्ते में छोड़ भागे ससुराली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन को विदा करा रास्ते में छोड़ भागे ससुराली
विज्ञापन

दो लाख रुपये नहीं मिलने पर शौहर ने दिखाई दगाबाजी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
चरवा के अरई सुमेरपुर गांव से दुल्हन को बिदा कराने के बाद शौहर के साथ अन्य ससुराली उसे रास्ते में छोड़कर भाग निकले। मायके पहुंची युवती को देख परिवार के लोग सन्न रह गए । बेटी की ससुराल पहुंच मायके वालों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया पर शौहर के साथ अन्य ससुराली युवती को साथ रखने के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार को मंझनपुर पहुुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव की रेहाना बानो का निकाह दो साल पहले रीवां जिले के पनहट गांव में शाह आलम से हुआ था। बताया कि निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से दो लाख रुपये लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। कई बार उसे बेरहमी से पीटा भी गया। विवाहिता शौहर के साथ ससुराल वालों का हर सितम सहती रही। दो महीने पहले वह मायके चली गई। तीन दिन पहले ससुराल वाले उसे विदा कराने के लिए अरई सुमेरपुर पहुंचे। आरोप है कि विदा कराने के बाद बेरुआ गांव के समीप जान लेने की नियत से गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वे भाग निकले। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए । शुक्रवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



युवक को शातिर ने लगाया 25 हजार का चूना
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाली रकम, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी के सेसा गांव के एक युवक को शातिर ने 25 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एटीएम बूथ पर बहाने से कार्ड बदल खाते से रकम निकाल लिया। मोबाइल पर मैसेज देख युवक के होश उड़ गए। खाता और एटीएम कार्ड लॉक कराने के बाद शुक्रवार को थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
करारी थाना क्षेत्र के सेसा गांव का सुनील कुमार बृहस्पतिवार को करारी बाजार आया था। बताया कि जरूरत पड़ने पर वह स्थानीय एक एटीएम बूथ पर पैसा निकालने पहुंच गया। इसी दौरान बूथ पर मौजूद शातिर ने बहाने से कार्ड बदल लिया। इसके बाद सरवर नहीं होना बताते हुए चला गया। शातिर के झांसे में आने के बाद वह भी वापस हो गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला तो युवक के होश उड़ गए। आनन-फानन में वह भागकर बैंक पहुंचा और खाता के साथ एटीएम कार्ड लॉक करवाया। शुक्रवार को थाने पहुंच मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि करारी के एटीएम बूथ पर इन दिनों शातिर की निगाह गड़ी हुई है। आए दिन वह मौका पाते ही किसी न किसी को मोटी रकम की चपत लगा देते हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी को पड़ोसी ने पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो) । करारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव का नथन लाल सेवानिवृत्त फौजी है। बताया कि बृहस्पतिवार को वह खेत की बुवाई कराने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराने झगड़े को लेकर पड़ोसी भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने फौजी की पिटाई कर दी। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित फौजी से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें