फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के दम पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के दम पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

- पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव का मामला, पिता को भी पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव में बुधवार रात बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के दम पर एक किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ उसके पिता की भी पिटाई कर दी। पीड़िता की दादी ने पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया है। मनौरी गांव निवासी कल्लो देवी ने बताया कि बुधवार रात पड़ोसी पांच युवक नशे की हालत में असलहों से लैस होकर उसके घर आए और दरवाजा पीटने लगे। नातिन कामिनी ने दरवाजा खोला तो युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद घर के समीप ही खड़ी कार में बैठाने का प्रयास करने लगे। चीखने-चिल्लाने पर कामिनी का पिता रोशन मौके पर पहुंचा तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। कामिनी को भी पीटा। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े हुए तो बदमाश असलहे लहराते हुए फरार हो गए। पिटाई से घायल पिता-पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। मामले में एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें