चरवा। स्थानीय पुलिस ने शनिवार शाम चोरी की चार बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। चरवा कोतवाली के एसआई विनोद कुमार शनिवार शाम बबुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बाइक पर एक ग्रामीण आते दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर दरोगा-सिपाहियों ने दौड़ाकर रामचंद्र पुत्र बंशीलाल निवासी धुमाई थाना सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि कई महीने से वाहन चोरी का काम करता है। शातिर ने रतगहा स्थित बंद भट्ठे से तीन और बाइक बरामद कराई। चोरी की एक बाइक पर वह खुद सवार ही थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अब उसके साथियों की तलाश की जा रही है।