फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार की कोशिश, फाडे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुराचार की कोशिश
विज्ञापन

-पिपरी इलाके में शनिवार शाम हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी इलाके में शनिवार शाम पड़ोसी युवक घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मनमानी में नाकाम युवक ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत की ओर गए थे। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। किशोरी को अकेली देख युवक दबोच कर मनमानी करने लगा। आबरू बचाने के लिए पीड़िता ने विरोध किया तो युवक ने उसके कपड़े फाड दिया। इसके बाद पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------------------
विवाहिता से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। इलाके में रविवार दोपहर खेत की ओर गई विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। युवक का दुस्साहस देख युवती आबरू बचाने के लिए शोर मचा दिया। इस पर युवक मौके से भाग निकला। घर लौटी पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। शुक्रवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला पड़ोस का युवक उसे भगा ले गया है। खोजबीन के बाद थाने पहुंचे पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें