चायल। करारी के बैंसकांटी का राकेश कुमार बहन राजकुमारी और किरन लता के साथ रविवार को बाइक से रतगहां गांव दवा लेने जा रहा था। चायल तहसील के सामने अचानक कुत्ते के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती कराया गया। घायल महिलाओं की हालत नाजुक देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।