फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार की रात ढिबरी ऊपर गिरने से हुई घटना, परिजन हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। पिपरी के मकदूमपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और विवाहिता को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पिपरी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव की कोमली देवी पत्नी राम सुन्दर बृहस्पतिवार की रात परिजनों को खाना पीना कराने के बाद वह सोने के लिए जा रही थी। इस दौरान बरामदे में जल रही ढिबरी पर पड़ी। बताया जा रहा है विवाहिता साड़ी के आंचल से ढिबरी बुझाने लगी। ढिबरी अचानक उसके ऊपर गिर गई और वह आग की चपेट में आ गई। विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। विवाहिता को आग से बचाते हुए परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरो ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन रेफर कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन




साइकिल की दुकान खंगाल ले गए चोर
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती के टिकरी गांव का नौशाद पुत्र शहजादे की सल्लाहपुर गांव के समीप साईकिल की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात दुकान का ताला तोड़ चोर दो हजार नगदी के साथ करीब 10 हजार रुपए का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल
चायल (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का मुकेश पुत्र हीरालाल शुक्रवार को बाइक से तिल्हापुर मोड़ बाजार गया था। लौटते समय वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसी तरह पिपरी के अकबरपुर गांव का रमेश कुमार बाइक से मूरतगंज जा रहा था। महगांव के समीप सामने से आ रही बस से बाइक टकराते हुए बस में फंस गई। युवक हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें