फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीटाकसी का उलहना देने पर सिर फुटौव्वल, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
छींटाकशी का उलहना देने पर मारपीट, तीन जख्मी
विज्ञापन

-पड़ोसी ने दी घटना को अंजाम, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। बरई बंधवां गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अधेड़ समेत बहू और रिश्तेदारी में आए युवक को पड़ोसी ने बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। सिरफुटौव्वल देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव निवासी इस्माइल पुत्र सैयद के बेटे की ससुराल गांव में है। बृहस्पतिवार सुबह बहू का भाई इज्जो बुलाने आया था। बहन को लेकर वह घर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने कुछ बोल दिया। छींटाकशी करने पर बहू घर पहुंची और पड़ोसी की करतूत ससुर को बताई। ससुर ने विरोध किया तो पड़ोसी ने उसके साथ बहू और रिश्तेदारी आए युवक को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। युवक को खून से लथपथ देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कच्ची शराब का गढ़ बना सैनी इलाका
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दिन-रात कच्ची शराब बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। गोरखधंधे में संलिप्त लोग रोजाना हजारों लीटर शराब बनाकर बेच रहे हैं। बता दें कि सौरई बुजुर्ग, मधवामई, रूपनारायणपुर, नगियामई, सयारा आदि दर्जनों गांव में बेखौफ होकर महुआ की शराब बनाकर बेंची जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो सुबह से गांव में पियक्कड़ मंडराते रहते हैं। इतना ही नहीं यही पियक्कड़ रात इलाके में छोटी-मोटी वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई के नाम पर वसूली करके लौट जाती है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन




कुएं में गिरे दो बछड़े एक की मौत, एक बचा
फोटो-
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल के सुरसेनी गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह दो बछड़े कुएं में गिर गए। बताया जा रहा है कि यह घटना दोनों के लड़ने के कारण हुई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी फायर कर्मियों को दी। फायर कर्मियों की मदद से ग्रामीणों ने बछ़ड़ों को कुएं से बाहर निकाला। मगर उनमें से एक की मौत हो चुकी थी जब कि दूसरा बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने मृत बछ़डे़ का शव गांव के समीप दफन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें