फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती की लूटी आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर लूटी युवती की आबरू
विज्ञापन

-युवती की जिद पर सात फेरे लेने से मुकरा प्रेमी, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रेमी के जाल में फंसी युवती छल का शिकार हो गई। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ एक साल तक दुराचार किया। शादी की जिद करने पर प्रेमी विवाह से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी गांव का युवक उसके साथ एक साल तक मनमानी करता रहा। युवक के प्रेमजाल में फंसी युवती शारीरिक शोषण सहती रही। पखवारे भर पहले युवती ने शादी करने की जिद की तो युवक मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी से आहत युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत हुई। भरी पंचायत में युवक और उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। बुधवार शाम पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



किशोरी को भगा ले गया मनचला युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी इलाके के एक गांव की किशोरी को पड़ोस का मनचला युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। सोमवार शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी पड़ोसी युवक के साथ चली गई है। बुधवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी इलाके में बुधवार सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। सुबह किशोरी खेत की ओर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। दोपहर में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें