फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

-गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। करारी पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
करारी कोतवाल राकेश चौरसिया सोमवार रात गश्त के दौरान बरैसा मोड़ के समीप वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान मोहम्मद असद उर्फ बीरू निवासी आजाद नगर करारी, दिनेश दिवाकर निवासी किशुनपुर अंबारी सरायअकिल के रूप में दी। कोतवाल ने बताया कि दोनाें बदमाश इश्तियाज और शोएब बाबा गिरोह में काम करते थे। दोनों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। बाइक चोरी करने के बाद गिरोह के सदस्य उसे आस-पास के जिलों में औने-पौने दाम पर बेंच देते थे। बीरू के खिलाफ वाहन चोरी के साथ लूट, चोरी आदि संगीन घटनाओं के मामले करारी, सैनी, कोखराज और इलाहाबाद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। सरगना के साथ अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

--------------------
शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल पुलिस ने सोमवार रात चलाए गए अभियान के दौरान फरारी काट रहे दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ लूट गए रुपए में हिस्से की रकम बरामद की है। पकड़े गए बदमाश सरताज निवासी अंसारगंज करारी के कब्जे से 2450 रुपया, संदीप पाल निवासी कुटिया के कब्जे से 21 सौ रुपये बरामद किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अभियुक्तों के कब्जे से फतेहपुर में लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
-----------------------

अपहरण और बलात्कार का आरोपी भेजा गया जेल
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी पुलिस ने अपहरण कर युवती के साथ दुराचार करने वाले आरोपी अरविंद कुमार उर्फ मोनू निवासी मोहनापुर पुरामुफ्ती को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी युवक के खिलाफ दस महीने पहले कोखराज की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था।


बाइक उठा ले गए चोर
करारी (ब्यूरो)। कस्बे के किंग नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद बिलाल सोमवार रात घर के बाहर बरामदे में बाइक खड़ी कर दिया था। सुबह घर से बाहर निकले तो बाइक गायब थी। खोजबीन करते हुए भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


महिला की कटी चोटी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट की पूजा देवी पत्नी मुकेश सरोज मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। कटी चोटी पूजा ने देखी तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाया तो परिवार के लोग भागकर आए। चोटी कटने की जानकारी होने पर वह भी दंग रह गए। पूजा देवी चोटी कटने के बाद से सहमी हुई है।



नहर में गिरी बाइक, अधेड़ घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। अलीपुर जीता निवासी हीरालाल पुत्र शिवलाल मंगलवार दोपहर बाइक से सैनी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नहर के समीप पहुंचा। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में कूद गई। इससे हीरालाल को गंभीर चोटें आई। घायल को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


कंटेनर में लदे बैलों को छोड़कर भागे तस्कर
कोखराज (ब्यूरो)। कोखराज थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार रात सिहोरी पुल के समीप एक संदिग्ध कंटेनर का पीछा किया। कंटेनर का पीछा होने पर चालक व खलासी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कंटेनर से 31 बैल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने के बाद भी हाईवे से मवेशी तस्करी बंद नहीं हो रही है। गोवंश तस्करी की शिकायत लगातार हो रही थी, लेकिन पुलिस कर्मी ध्यान नहीं दे रहे थे। सोमवार रात सिहोरी टोल प्लाजा के समीप हाईवे पर पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक उसको लेकर भाग निकला। पीछा करने पर चालक व खलासी कंटेनर छोड़कर भाग निकले। कंटेनर से 31 बैल बरामद किए गए हैं। बैलों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें