फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार की कोशिश, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

कोखराज इलाके में सोमवार रात पड़ोसी युवक ने छत पर सो रही एक किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आधी रात युवक का दुस्साहस देख परिजनों के होश उड़ गए। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार रात छत पर सो रही थी। परिवार के अन्य लोग आंगन में सोए थे। आधी रात में मोहल्ले का युवक छत पर पहुंचा और किशोरी को सोते समय दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। नींद से जागी किशोरी पड़ोसी युवक का दुस्साहस देख आबरू बचाने के लिए चीख पड़ी।
विज्ञापन


बेटी की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। परिजनों को आते देख आरोपी युवक शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सुबह आरोपी युवक के घर पहुंच परिजनों से उलाहना देते हुए किशोरी की मां थाने पहुंची। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पड़ोसी युवक के दुस्साहस से पीड़ित किशोरी डरी-सहमी है। एसओ ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी से दुराचार की कोशिश, केस
सोमवार रात पड़ोसी युवक ने किया दुस्साहस, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें