फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर शातिरों ने दो युवकों के खाते से 6.30 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मनौरी और पश्चिमशरीरा बाजार में रहने वाले दो युवकों के खाते से साइबर अपराधियों ने करीब 6.30 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी ने साइबर सेल प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मनौरी निवासी प्रवेश कुमार किराना कारोबारी है। उसने बताया कि हफ्तेभर पहले उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा। इसके बाद खाते से करीब 3.30 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल में धननिकासी का संदेश आने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने बैंक शाखा से संपर्क कर खाता लॉक कराया। इसके बाद शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। इसी तरह पश्चिमशरीरा निवासी देवतादीन किसानी करता है। उसके मोबाइल पर भी 15 दिन पहले अंजान नंबर से कॉल आई थी। साइबर बदमाशों ने इसके बाद करीब तीन लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर सेल दोनों प्रकरणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें