फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मनोरोगी सहित परिवार के चार सदस्यों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने मनोरोगी सहित परिवार के चार सदस्यों को पीटा
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूृरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में बुधवार सुबह पड़ोसी दबंगों ने एक मनोरोगी की पिटाई की। बाद में घर पर धावा बोलकर दो महिलाओं सहित परिवार के तीन अन्य लोगों को भी पीटा। पीड़ित ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
बसेढ़ी निवासी समीउद्दीन पुत्र जैनबउद्दीन ने बताया कि उसका भांजा खुर्शीद मनोरोगी है। पीड़ित की मानें तो बुधवार सुबह पड़ोसी दबंगों ने उसके भांजे को पीट दिया। उस वक्त मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने समझौते करवा दिया। आरोप है कि पुलिस के वापस जाते ही हमलावरों ने लाठी-डंडे से लैश होकर घर पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर परिवार की नाजनीन, शमा तथा खुर्शीद अहमद को पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
बकरी हांकने पर किशोर की हत्या का प्रयास
कड़ा कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कड़ा कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह बकरी हांकने का विरोध करने पर दबंगों ने एक किशोर की हत्या का प्रयास किया। उसकी दादी की भी पिटाई की। पीड़िता ने गुरुवार को घटना की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सौरई बुजुर्ग गांव की तेरसिया देवी पत्नी बिहारीलाल ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोसी उसके मूंग के खेत में बकरी चरा रहा था। नाती अंकित ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। गनीमत ये रही कि उस वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर जान बचा ली। घटना की जानकारी पाकर अंकित की दादी तेरसिया मौके पर पहुंची तो उसे भी पीटा। पीड़िता का कहना है कि इसकी शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस ने की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कड़ा कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें