फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर किया यौन शोषण, सिगरेट और गर्म चिमटे से दागा 17-48-13

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर किया यौन शोषण, सिगरेट और गर्म चिमटे से दागा
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले सरायअकिल इलाके की युवती को भगा ले गया था पड़ोसी गांव का युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव का युवक मुंबई भगा ले गया। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। फिर बेरहमी से पिटाई करते हुए भगा दिया। पीड़िता ने बुधवार को इसकी शिकायत एएसपी से की है।
सरायअकिल इलाके की एक युवती ने बताया कि पड़ोसी गांव के युवक से उसका प्रेम संबंध था। करीब डेढ़ महीने पहले शादी का झांसा देकर युवक युवती को मुंबई भगा ले गया। वहां लगभग महीने भर तक शारीरिक शोषण किया। फिर घर भाग जाने का दबाव बनाने लगा। नहीं जाने पर बेरहमी से पिटाई की। सिगरेट के साथ गर्म चिमटे तक से शरीर दागा। इस तरह से प्रताड़ित किया कि युवती भाग ही आई। उसने बताया कि अब परिवार के लोग भी साथ नहीं दे रहे हैं। उलाहना देने पर युवक के घर वाले जान से मार डालने की धमकी देते हैं। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी अशोक कुमार ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला को पीटा, फाड़े कपड़े
कड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। हैंडपंप पर पानी भरने गई कड़ा कोतवाली इलाके की एक महिला को मंगलवार सुबह मामूली बात पर पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद खंडहर में खींच ले जाकर उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता के जेठ ने बुधवार को इसकी शिकायत एएसपी से की है।
विज्ञापन

कड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी भयाहू घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसी दो युवक सुअर लेकर वहां पहुंच गए। महिला ने गंदगी का वास्ता देते हुए सुअर हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। पास के खंडहरनुमा मकान में ले जाकर बदनियती से कपड़े फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर किसी तरह महिला की इज्जत बचाई। इसके बाद उसके जेठ ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को एएसपी से शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कड़ा कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें