फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत भेजकर प्रेमी को बुलाया, हुई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी में पत्र भेजकर प्रेमी को बुलाया, हुई पिटाई
विज्ञापन

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को प्रेमिका ने खत भेजकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद गांव में ही युवती के घर वालों ने युवक की पिटाई कर दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक का पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। लड़की को फटकारने के साथ उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद दोनों प्रेम पत्र के जरिए एक-दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने लगे। बताया जाता है कि सोमवार सुबह लड़की ने खत भेजकर युवक को मिलने के लिए बुलाया था। गांव पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे खेत में फेंककर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को चायल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें