फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकम दरिंदों ने युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटा
विज्ञापन

सोमवार को करारी इलाके में हुई घटना, दो पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी इलाके में सोमवार की शाम दुराचार में नाकाम दरिंदों ने युवती को पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। शाम युवती खेत से घर लौट रही थी। मंगलवार की देर रात जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि लौटते समय गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने अकेली देख उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे बाजरे की खेत में घसीट ले गए। दरिंदों के चंगुल में फंसी युवती आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवकों ने युवती को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटी पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। मंगलवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
पड़ोसी के साथ फरार हुई किशोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके की एक किशोरी सोमवार की शाम पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। शाम वह खेत के बहाने घर से निकली थी। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक के साथ किशोरी कहीं चली गई है। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें