फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपरानी के बयान पर ही खुलेगी बृजेंद्र की मर्डर मिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर । कोखराज के कशिया में हुए बृजेंद्र हत्याकांड में पुलिस को खुलासे का कोई क्लू नहीं मिल सका है। पुलिस अब अस्पताल में भर्ती उसके मां के बोलने का इंतजार कर रही है। शुक्रवार को बृजेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


कशिया पश्चिम गांव निवासी बृजेंद्र सिंह (22) बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में मां रूपरानी के साथ सो रहा था। रात को अज्ञात लोगों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। घटना में बृजेंद्र की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी है। इलाज के लिए उसे इलाहाबाद के एसआरएन में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुलिस को खुलासे का क्लू नहीं मिल रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद बृजेंद्र का शव गांव पहुंचा तो लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस बाबत कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह का कहना है कि रूपरानी बोलने में असमर्थ है। बयान लेने के लिए पुलिस गई थी। लेकिन डॉक्टरों ने पूछताछ करने की इजाजत नहीं दी। बृजेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान जुटी भीड़ से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा था, लेकिन पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें