फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की रखवाली कर रहे वृद्ध दंपति की नृशंस हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। निजी नलकूप की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह नलकूप पहुंचे बेटे ने शव देखे तो मामले का पता चला। कातिलों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सरांयअकिल थाने के हसिमपुर किनार गांव निवासी मोलई (70) पुत्र विंदेश्वरी अपनी पत्नी दुखनी देवी (65) व बड़े बेटे जगतपाल के साथ नलकूप में घर बनाकर रहता था। गांव के घर में छोटा बेटा चंद्रपाल औैर नाती करन रहते हैं। सोमवार को जगतपाल की ससुराल चरवा थाने के रेहड़ा गांव में कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने के लिए वह पत्नी व बच्चों के साथ रेहड़ा आया था। बुधवार की सुबह जगतपाल नलकूप पहुंचा तो मां-बाप की लाश देखकर दंग रह गया। दंपति एक ही चारपाई पर पड़े थे और उनके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, एसओ हेमंत मिश्र सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम को घटना स्थल से कुल्हाड़ी का टूटा हुआ बेट व एक हसिया और गड़ासा मिला है। हसिया और गड़ासे में खून नहीं लगा था। पुलिस ने इसे जब्त कर दिया। जगतपाल ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घर में लूटपाट जैसा भी कुछ नहीं था। पुलिस ने जगतपाल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें