फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को जिंदा जलाने की कोशिश, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को जिंदा जलाने की कोशिश, झुलसा
विज्ञापन

-खेत की रखवाली करने गया था किसान, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा (कौशाम्बी)। चरवा के गौहानी गांव में बुधवार की रात किसान को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। रात किसान मटर की रोपी गई फसल की रखवाली करने के लिए गया था। शोर शराबा सुन गांव के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। आग से झुलसे किसान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव का शिव कुमार किसान है। उसने गांव के समीप खेत में मटर की फसल तैयार कर रखी है। वहीं पर पड़ोसी सुंदर ने भी टमाटर की खेती कर रखी है। बताया जा रहा है कि दोनों खेत में झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली करते हैं। बुधवार रात दोनों अपनी-अपनी झोपड़ी में सोए थे। रात में कुछ अराजक तत्व शिवकुमार की झोपड़ी में आग लगाकर भाग निकले। इससे वह झुलस गया। शोर शराबा सुन गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसान को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिव कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिपाही का बेटा लापता, अनहोनी की आशंका
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली में तैनात दरोगा अशोक यादव निवासी मुरंगाबाद शाहपुर का बेटा आशीष यादव कक्षा नौ का छात्र है। नौ नवंबर की शाम वह आवास से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। आशीष के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर युवक का कहीं पता नहीं चल सका। बेटे के लापता होने के बाद पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें