फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर पार कर दिए लाखों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बे में एक फेरी वाला घर में सामान बंचने के बहाने पहुंचा। आरोप है कि उसने घर में मौजूद महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर शादी के गहने पार कर दिए।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के रावनापर निवासी मोती लाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर उसकी बहू साधना अकेले थी। इस दौरान उसके दरवाजे पर एक फेरी वाला आया। उसने परदा और चटाई खरीदने का आग्रह किया। बहू ने मना कर दिया। इस पर उसने पानी पिलाने के कहा। इस दौरान शातिर ने साधना को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर साधना की शादी का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। होश में आने साधना ने फ ोन पर परिजनोें को घटना की जानकारी दी। सिराथू चौकी प्रभारी हनुमान प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर के दरवाजे पर पड़ा फेरीवाले का सामान कब्जे में ले लिया है। साथ ही दो फेरीवालोें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें